मण्डला के थाना मोहगांव क्षेत्र में खेलते -खलते घर की राह भटका 11 वर्षीय बालक, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।
मण्डला जिले के थाना मोहगांव क्षेत्र में कौआ डोंगरी में एक 11 वर्षीय बालक नहीं मिल रहा है, जो घर से कही चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-04-2026 को दोपहर 2:10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मोहगांव क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राम भरोस भल्लाबी एवं पायलेट अंकित हरदाह ने मौके पर पहुँचकर बताया की एक 11 वर्षीय बच्चा खेलते खेलते कही चला गया है । डायल-112 जवानों द्वारा बालक परिजन को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास बालक की तलाश एवं पूछताछ करने पर पता चला की गाँव से कुछ दुरी पर बच्चा पेड़ की छाव में खेलते खेलते सो गया है। डायल-112 जवानों द्वारा बालक के परिजन को एफआरव्ही वाहन से लेकर उस स्थान परपहुँचे , जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।





