Published: 16 Oct 2025, 12:27 AM
✦
टीकमगढ़ के थाना खरगापुर क्षेत्र में ग्राम गुना के पास एक 50 वर्षीय महिला मिली हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09-10-2025 को सुबह 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खरगापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक वीरेंद्र अहिरवार एवं पायलेट सुरेंद्र सिंह लोधी ने मौके पर पहुँचकर 50 वर्षीय महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने 50 वर्षीय महिला से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कानपुर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाली हूँ ,पति के साथ ट्रेन से बागेश्वर धाम जा रही थी। लोकल की जानकारी नहीं होने से हम दम्पति गलती से खरगापुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे। स्टेशन पर भीड़ में पति का साथ छूट जाने पर रास्ता भटक गयी हूँ। डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित महिला को एफआरव्ही वाहन से लेकर खरगापुर रेलवे स्टेशन पहुँचे तथा पीड़ित महिला के साथ स्टेशन पर तलाश करने पर पीड़ित महिला राम छबीली मिश्रा उम्र 27 के पति मिले । पीड़ित महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत पति के सुपुर्द किया गया। दम्पति द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
