Published: 08 May 2026, 12:00 AM
✦
अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र में हरद स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/05/2026 को प्रातः 05:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना भालूमाड़ा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक विनोद जाटव एवं पायलेट गोविन्द सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि हरद स्टेशन के पास आउटर पर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भालूमाड़ा में भर्ती कराया। जहाँ युवक को प्राथमिक उपचार उपरांत जिला चिकित्सालय रिफर किया। डायल-112 की तत्परता से पीड़ित युवक को समय पर उपचार मिला ।