गुना जिले के थाना मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में बुढ़ना-बरोद गाँव के बिच में दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/05/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मधुसूदनगढ़ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक रणजीत सिंह एवं पायलेट हेमराज सनोडिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकिय अस्पताल मधुसूदनगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।