निवाड़ी जिले के थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र अंतर्गत मढ़िया के पास एक पिकअप और आपे की टक्कर हो गई, जिसमे पिकअप सवार 03 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सहायता की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 08/05/2026 को दोपहर 03:46 बजे प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही तत्काल पृथ्वीपुर क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक हरिमोहन यादव एवं पायलट दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप और आपे की टक्कर में घायल हुए सभी घायलों को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय पृथ्वीपुर पहुँचाया, जहाँ घायलों का उपचार जारी है।