✦
मुरैना जिले के थाना अम्बाह क्षेत्र में जौहाँ गांव के पास कार और इलेक्ट्रिक ऑटो की टक्कर में 05 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/07/2026 को सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अम्बाह थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक1137 मनोज किरार एवं पायलेट ऋषिकेश शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कार और इलेक्ट्रिक ऑटो की टक्कर हो जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल अम्बाह में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।