नीमच जिले के थाना रतनखेड़ा क्षेत्र में नीमकाखेड़ा गाँव में एक 05 वर्षीय बच्ची मिल नही रही है, बालिका के परिजन काफी समय से बालिका को ढूढ़ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08/05/2026 को शाम 04 :11 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रतनखेड़ा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112 स्टाफ आरक्षक मनोहर भाटी एवं पायलेट गोविन्द कुमार ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को आस-पास के क्षेत्रों में ढूढ़ना शुरू किया और बालिका के ना मिलने की जानकारी कंट्रोल रूम, थाना, स्थानीय सोशल मिडिया में दी।

डायल-112 जवानों की लगातार 02 घंटे की मस्शकत के बाद बालिका गाँव के बाहर जंगल क्षेत्र में नदी के पास मिली।
बालिका को घर ले जाकर, बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 जवानों की कार्य की सरहाना और धन्यवाद दिया गया।