✦
रायसेन जिले थाना ओबेदुल्लागंज क्षेत्र में बरखेड़ा चौकी के पास 02 युवक ट्रेन से गिर कर घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/07/2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना ओबेदुल्लागंज में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अवधेश भदौरिया एवं पायलेट सुरेश यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बरखेड़ा चौकी के पास 02 युवक ट्रेन से गिर कर घायल हो गए थे,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवको को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल ओबेदुल्लागंज में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से पीड़ित युवको को समय पर उपचार मिला।