✦

जिला टीकमगढ़ के थाना कुड़ीला अंतर्गत ग्राम ईमली चौराहा के पास पारिवारिक विवाद हो गया है जिसमे 02 महिला घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता थी।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 27/07 /2026 को देर रात्रि 11:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कुण्डिला में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 जवानों आरक्षक 752 जगदीश मोरी पायलट रामदीन अहिरवार मौके पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद में 02 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिलायों को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ पहुँचाया। जहाँ घायल महिलायों का उपचार किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।