✦
भिंड जिले के थाना फूप क्षेत्र में थाने के पास एक इलेट्रिक ऑटो का टायर फट जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/07/2026 को सुबह 10:06 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना फूप में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुधाकर यादव एवं पायलेट मंगल सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि टायर फटने से इलेट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय भिंड में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।