✦
सागर के थाना भानगढ़ क्षेत्र में खुशीपुरा तिराहा के पास में एक 22 वर्षीय युवक फाँसी का फंदा लगाने का प्रयास कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30/07/2026 को सुबह 09:46 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना भानगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि विजय दुबे एवं पायलेट जितेंद्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 22 वर्षीय युवक ने फाँसी का फंदा लगा लिया था,

जिसे परिजन ने तत्काल फंदे से उतार लिया था, घटना में युवक घायल हो गया था। डायल- 112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय बीना में भर्ती कराया। डायल 112 की तत्परता से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय युवक को समय पर उपचार मिला।