✦
मंदसौर जिले के थाना सुवासरा क्षेत्र में सुवासरा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर एक 22 वर्षीय युवक घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 31/07/2026 को सुबह 08:02 प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल सुवासरा में तैनात डायल-112 वाहन मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अभिषेक वशिष्ठ एवं पायलट प्रेम कुमार शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ते समय एक 22 वर्षीय युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था,

डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय सुवासरा में भर्ती कराया, जहाँ घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।