शाजापुर जिले थाना सुनेरा क्षेत्र में ग्राम मेहंदी में अज्ञात कारणों से एक मोर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09-05-2026 को दिन के 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुनेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक बृजमोहन यादव एवं पायलेट महेंद्र सिंह जादौन ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मेहंदी गाँव में वन से भटक कर एक मोर आ गया था जो अज्ञात कारणों से घायल हो गया है । डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोर को सुरक्षित एफ आर व्ही वाहन की मडाड से ईलाज व संरक्षण हेतु वन केंद्र शाजापुर वन अधिकारी को सुपुर्द किया गया, जहाँ घायल मोर का उपचार किया जा रहा है।