Published: 03 Aug 2026, 11:00 AM
✦
सागर जिले के थाना रहली क्षेत्र के विजयपुरा गाँव के पास मोटर साईकिल के अनियंत्रित हो जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 01/08/2026 को शाम 04:52 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रहली में तैनात एफआरवी वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 1724 गजेंद्र सिंह एवं पायलट धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित हो जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय हॉस्पिटल रहली में भर्ती कराया, जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।