✦
टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में कुड़याला ग्राम के पास छतरपुर हाईवे पर एक मोटरसाइकिल के सामने अचानक मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पति-पत्नी और 02 बच्चों समेत 04 लोग घायल हो गए हैं और पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 03-08-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 633 धीरेन्द यादव एवं पायलट अयोध्या प्रसाद बंसकार ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा कि दुर्घटना में पति-पत्नी और 02 बच्चे घायल हुए थे।

डायल-112 जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की और सभी घायलों को तुरंत एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय ल्देवगढ़ में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। संकट के समय डायल-112 की इस त्वरित प्रतिक्रिया की स्थानीय नागरिकों और परिजनों द्वारा सराहना की जा रही है।