✦
टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुर रोड़ पर नौरपरा ग्वाल बाबा के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में एक युवक घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 04/08/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर खरगापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 42 भगीरथ लोधी एवं पायलट शनिकुमार लोधी घटनास्थल पर पहुँच कर बताया कि दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 के जवानों त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफ.आर.व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल खरगापुर में भर्ती करवाया। डायल-112 के जवानों की तत्परता से घायल युवक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।