✦
छतरपुर जिले के थाना किशनगढ़ क्षेत्र में डायल-112 पर इवेंट प्राप्त हुआ कि एक 26 वर्षीय व्यक्ति निवासी ग्राम मझौली, जिला पन्ना, हाल निवासी किशनगढ़, पिछले लगभग 8 घंटे से पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में दिशा भटक जाने के कारण लापता हो गए हैं। सूचना दिनांक 02 अगस्त 2026 को प्राप्त होते ही थाना किशनगढ़ पुलिस डायल-112 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

थाना प्रभारी कमलजीत मावई के नेतृत्व में आरक्षक दयाराम कुर्मी, आरक्षक हरप्रसाद अहिरवार एवं डायल-112 चालक इस्तयाक खान ने तलाश अभियान चलाया। परिणामस्वरूप युवक को जंगल से सकुशल खोज लिया गया तथा सुरक्षित बाहर निकालकर उसके पिता के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने समय पर कार्रवाई एवं संवेदनशीलता के साथ युवक को सुरक्षित खोज निकालने पर छतरपुर पुलिस एवं डायल-112 टीम का आभार व्यक्त किया।