Published: 05 Aug 2026, 11:00 AM
✦
ग्वालियर के थाना पुरानी छावनी क्षेत्र में निरावली बाईपास फौजी ढाबा के पास डम्फर ट्रक और कंटेनर ट्रक की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05/08 /2026 को सुबह 08:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1901 भुजबल गुर्जर, आरक्षक 930 रमाशंकर एवं पायलट रवि यादव घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से डम्फर ट्रक ने टक्कर मार दिया था। जिसमें ट्रक चालक ट्रक में फस गया था, त्वरित कार्यवाही करते हुए डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन में रखे उपकरण की सहायता से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकला और एफआरव्ही वाहन से शासकीय जिला अस्पताल ग्वालियर में भर्ती करवाया, जहाँ घायल ट्रक चालक का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।