✦
जिला रायसेन के थाना उदयपुरा अंतर्गत कैलपुरा क्षेत्र में राजपूत ढाबा के पास एक युवक को कार्य करते समय करंट लगने से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/08/2026 को सुबह 10:49 प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना उदयपुरा में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 जवानों सैनिक महेंद्र सिंह रघुवंशी एवं पायलट राजकुमार मौके पर पहुँचकर बताया कि एक 55 वर्षीय व्यक्ति मोटर चालू करने के दौरान करंट लग गया था जिससे वह घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा पहुँचाया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला।