✦
भोपाल जिले के थाना छोला मन्दिर क्षेत्र में मालीखेड़ी भव्य मनोराम मैरेज गार्डन के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/08/2026 को दिन के 09:56 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना छोला मन्दिर क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक माया गुर्जर एवं पायलेट ओकम यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन से पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।या जा रहा है।