पन्ना जिले के थाना अमानगंज क्षेत्र में गौरा गाँव के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05/08/2026 को रात्रि 10:30 बजे में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना अमानगंज क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक विश्वंश शुक्ला सैनिक छंगा वंशकार एवं पायलेट हरि लाल पटेल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मध्यरात्रि में दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन से अमानगंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।या जा रहा है।