सागर के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक दिव्यांग 35 वर्षीय व्यक्ति मिला है देर रात्रि होने के कारण घर जाने का साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09 /05/2026 को देर रात्रि 01 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रदीप गौतम एवं मिर्जा शाहिद बेग ने मौके पर पहुँचकर बताया की अकेले यात्रा कर रहे दिव्यांग व्यक्ति को देर रात्रि होने के कारण घर जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा है।

पीड़ित व्यक्ति दिव्यांग होने के कारण घर जाने में असमर्थ था और अपने घर का पता ग्राम अर्जिनी थाना मोतीनगर बताया, डायल-112 जवानों तत्काल उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए डायल 112 जवानो ने एफआरव्ही वाहन सहायता से पीड़ित व्यक्ति को उसके घर सकुशल पहुंचाया।