Published: 11 Aug 2026, 11:00 AM
✦
मुरैना जिले के थाना सरायछोला क्षेत्र बाबा देवपुरी मंदिर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी है जिसमे 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 10/08 /2026 को सुबह 09:28 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सरायछोला में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1362 महेंद्र सिंह एवं पायलेट मनोज परमार ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि बाबा देवपुरी मंदिर के पास पैदल जा रहे यात्रियों को ट्रक ने टक्कर मार दिया था जिससे 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल जिला हॉस्पिटल मुरैना भर्ती कराया, जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है।