✦
सागर जिले के थाना मोतीनगरक्षेत्र अंतर्गत मोतीनगर चौराहे पर अचानक चिकित्सा वाहन में आग लग गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-08 -2026 को रात्रि 07:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मोतीनगर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक मधुर दुबे एवं पायलट सज्जाद खान ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि चिकित्सा वाहन में शार्ट शर्किट होने के कारण इंजन की साइड आग लग गई थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफ.आर.व्ही वाहन में रखे अग्निशामक की सहायता से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगो द्वारा डायल-112 की त्वरित कार्यवाही की भूरी भूरी प्रसंशा की गई।