✦
दमोह। थाना नोहटा क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा स्थित पुल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना पर डायल-112 FRV-22 ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल दो सगे भाई-बहन को तत्काल जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया।
दिनांक 12 अगस्त 2026 को दोपहर 12:05 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में ग्राम अमखेड़ा पुल के पास एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक अर्शी अंजुम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना नोहटा में तैनात FRV-22 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
FRV-22 के आरक्षक 394 देशराज सिंह पायलट-बलराम यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ओमप्रकाश दुबे उम्र 21 वर्ष एवं खुशी दुबे उम्र 18 वर्ष, पिता रामेश्वर प्रसाद दुबे, निवासी देवरी लीलाधर, थाना तेजगढ़, गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन अभाना-बांदकपुर मार्ग पर अमखेड़ा पुल के पास बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। डायल-112 स्टाफ द्वारा बिना समय गंवाए दोनों घायलों को FRV-22 से जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। प्रभारी रेडियो SI जयश्री जैन एवं प्रभारी डायल-112 ASI अजय शुक्ला के मार्गदर्शन में डायल-112 टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों भाई-बहन को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।