सागर जिले के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में बहादुर पुर रोड पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-04-2026 को देर रात्रि 01:50 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सउनि हरि नारायण दुबे एवं पायलेट विजय प्रकाश व्यास ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से सिविल हॉस्पिटल राहतगढ़ में भर्ती कराया,

जहाँ घायल व्यक्ति को प्रथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।