✦
मुरैना के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में देवरी चौराह घरियाल केंद्र के पास बस और ट्रक की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/08/2026 को तड़के सुबह 04:50 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक शैलेन्द्र यादव एवं पायलट देवेन्द्र गुर्जर घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक और बस की टक्कर हो गई थी, जिसमें 03 व्यक्ति घायल हो गए थे, त्वरित कार्यवाही करते हुए, घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन से जिला मुरैना में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायलयों को समय पर उपचार मिला।