Published: 22 Aug 2026, 11:00 AM
✦
छतरपुर जिले के थाना लवकुश नगर क्षेत्र में छब्बूलाल का पुरवा के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20/08/2026 को दोपहर 02 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना लवकुश नगर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक कमल सिंह एवं पायलेट सुरेंद्र ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को ट्रैक से उठाकर रोड तक लेकर आये और एफ.आर.व्ही. वाहन से सरकारी हॉस्पिटल लवकुश नगर पहुंचाया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।
