✦
टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23-08-2026 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक धीरेन्द्र यादव एवं पायलट शिवकुमार अहिरवार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर देखा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन से बल्देवगढ़ अस्पताल पहुँचाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की सजगता एवं तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।