जिला बैतूल के थाना सारणी क्षेत्र अंतर्गत हरिफाटक के पास दो बच्चे मिले हैं, जो अपने घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/05/2026 को दोपहर 03:21 बजे प्राप्त हुई ।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल सारणी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112 स्टाफ सैनिक राजेश सिरसाम एवं पायलेट कैलाश उइके ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को अपने संरक्षण में लिया और बताया की एक 6 वर्षीय बालक और 04 वर्षीय बालक मिले है,

डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास क्षेत्र में परिजन की तलाश और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर बालक के परिजन के परिचित मिले, जिनसे जानकारी लेकर बच्चों को घर लेकर गए, जहाँ बच्चों की माता जी मिली। जिन्हें बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।