✦
सागर के थाना रहली क्षेत्र में खुशीपुरा तिराहा के पास में एक 22 वर्षीय युवक फाँसी का फंदा लगाने का प्रयास कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/08/2026 को दोपहर 01:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रहली क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक कपिल सिंह राजपूत एवं पायलेट रामचंद्र कुर्मी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 22 वर्षीय युवक ने फाँसी का फंदा लगा लिया था, जिसे परिजन ने तत्काल फंदे से उतार लिया था, घटना में युवक घायल हो गया था। डायल- 112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय रहली में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है।