✦
उमरिया जिले के थाना पाली क्षेत्र में बीरसिंहपुर पाली स्ट्रेशन पर गिरकर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19/08/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना पाली में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक रोहित जाटव एवं पायलेट रविंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को स्टेशन से उठाकर रोड तक लेकर आये और एफ.आर.व्ही. वाहन से सरकारी हॉस्पिटल पाली पहुंचाया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।