Published: 31 Aug 2026, 11:00 AM
✦
जिला मुरैना के थाना कैलारस क्षेत्र में एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 29/08/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कैलारस में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन जाट एवं पायलट संतोषी धाकड़ ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से कैलारस शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है
