✦

जिला दमोह के थाना हिंडोरिया क्षेत्र में बांदकपुर गाँव में एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक महिला घायल हो गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 30/08/2026 को 02 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना हिंडोरिया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक 101 मयूर एवं पायलट संदीप ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमे एक महिला घायल हो गयी थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।