✦
जिला मुरैना के थाना माता बसैया क्षेत्र में खैरा गाँव के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक महिला घायल हो गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 31/08/2026 को शाम 06:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना माता बसैया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सचिन राजावत एवं पायलट सूरज गुर्जर ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर कार से टकरा गयी थी, जिसमे एक महिला घायल हो गयी है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।