Published: 01 Sep 2026, 11:00 AM
✦
विदिशा जिले के थाना गंजबासौदा क्षेत्र में गंजबासौदा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 30/08/2026 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल गंजबासौदा में तैनात डायल-112 वाहन मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक संतोष मरकाम एवं पायलट निकेश दांगी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ते समय एक 35 वर्षीय व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय गंजबासौदा में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।
