Published: 12 May 2026, 02:00 PM
✦
सागर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में तिलकगंज में एक 03 वर्षीय मासूम मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/05/2026 को सुबह 09:52 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक आशाराम पटेल एवं पायलेट इख्तखार खान ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास क्षेत्र में परिजन की तलाश और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर बालक के परिजन के बालक को ढूँढ़ते हुए मिले, जिन्हें बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।