Published: 14 Oct 2025, 04:33 AM
✦
नरसिंहपुर के थाना स्टेशन गंज क्षेत्र में संकल रोड पर नहर किनारे परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07-10-2025 को प्रातः 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल स्टेशन गंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र साहू एवं पायलेट शुभम ने मौके पर पहुँचकर परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने नवजात बच्ची को एफआरव्ही वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में भर्ती कराया, जहाँ चाइल्ड वार्ड में नवजात बच्ची को उपचार मिला ।
