Published: 13 May 2026, 04:00 PM
✦
शिवपुरी के थाना अमोला क्षेत्र में अमोला नंबर -1 में सोसाइटी के पास एक किशोर कुएँ में गिर गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है,
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/05/2026 दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अमोला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सउनि मानसिंह बैस एवं पायलट जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि एक 16 वर्षीय किशोर रस्सी से कुएँ में नहाने के लिए गया था,
अचानक से रस्सी टूट जाने से कुएँ में गिर गया था, और गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे राहगीरों ने कुएँ से निकाल लिया था।
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर रूप से घायल किशोर को एफआरव्ही वाहन से लेकर उपचार हेतु शासकीय अस्पताल करैरा में भर्ती कराया।
जहाँ पीड़ित किशोर का उपचार किया जा रहा है।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल किशोर को समय पर उपचार मिला।