Published: 13 May 2026, 07:00 PM
✦
सागर जिले के थाना बीना क्षेत्र में बीना स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/05/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बीना में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक अमित जाट एवं पायलेट राहुल अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बीना स्टेशन के पास आउटर पर ट्रेन से उतरते समय गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से लेकर बीना अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की तत्परता से पीड़ित व्यक्ति को समय पर उपचार मिला ।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित व्यक्ति भोपाल से बीना लौट रहा था, ट्रेन का बीना में स्टॉपेज ना होने से ट्रेन स्लो होते ही उतरते समय गिरकर घायल हो गया था।