Published: 15 May 2026, 01:00 PM
✦
सिंगरौली जिले के थाना सरई क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गाँव के बाहर जंगल क्षेत्र में एक 04 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/05/2026 को शाम 06:29 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल सरई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अंकित शुक्ल एवं पायलेट रामभुवन ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी,
डायल-112 जवानों ने बालिका को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली, जिन्हें संपर्क कर थाना बुलाया गया।
डायल-112 जवानों ने बालिका को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर थाना पहुंचे। जहाँ बालिका के परिजन आये, जिन्हें बालिका द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया।