धार के थाना मांडव क्षेत्र में मालीपुरा गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/05/2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मांडव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक रवि नेतावत एवं पायलेट भारत रैकवार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 32 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को परिजन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल धामनोद में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।