Published: 16 May 2026, 04:00 PM
✦
मध्यप्रदेश पुलिस की दूरसंचार शाखा के एकमात्र तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान-पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इन्दौर के परिसर में मध्यप्रदेश के प्रथम एवं देश के द्वितीय ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर जिसका नाम "पुलिस एरियल सिस्टम्स एण्ड टेक्नॉलाजी सेंटर" (PASTEC) इन्दौर रखा गया है, का शुभारंभ विशेष पुलिस महानिदेशक, (दूरसंचार) भोपाल श्री संजीव शमी भापुसे. के मुख्य आतिथ्य में उनके कर कमलों से इंदौर में किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर के निदेशक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया साथ ही बताया गया कि देशभर में जहाँ जहाँ ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है, वहां वहां भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर पीआरटीएस इंदौर में तद्नुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षण सामग्री, ड्रोन इत्यादि जुटाकर स्थापित कराये गये । ज्ञातव्य है कि ड्रोन प्रशिक्षण हेतु PASTEC जैसी संस्था पुलिस विभाग द्वारा शुरू करने वाला म.प्र. देश का दूसरा राज्य है। इसके अतिरिक्त सिर्फ बंगलोर में कर्नाटक पुलिस का अपना ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र है ।
मुख्य अतिथि श्री संजीव शमी द्वारा अपने उद्बोधन में ड्रोन ट्रेनिंग की आवश्यकता को प्रतिपादित करते हुए इसे समयोचित बताया गया। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की संवेदनशील कार्यवाहियों के लिये अपना सर्वर अपना डाटा सुरक्षित रह सकें इस हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का स्वयं का सेटेलाईट कम्युनिकेशन होना एवं अपना सर्वर स्थापित करना भी अवश्यंभावी बताया वर्तमान् में जो संचार प्रणालियाँ उपयोग में लाई जा रही है, उनके सर्वर किसी और के पास रहते हैं, जिससे पुलिस विभाग की संवेदनशील एवं गोपनीय बातें लीक होती है। ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना में सराहनीय कार्य हेतु संस्था प्रमुख श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, उमनि/निदेशक एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की गई ।
इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के कुलगरू श्री राकेश सिंघई, रजिस्ट्रार श्री प्रज्जवल खरे, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण क्रमशः श्री आशुतोष प्रताप सिंह, उमनि (दूरसंचार) भोपाल, श्री अमित सिंह, उमनि, विसवल, इंदौर श्री आर. के. सिंह, अति. पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर, श्री मनोज कुमार सिंह, उमनि ग्रामीण इंदौर, श्री धर्मेन्द्र भदौरिया, उमनि, आरएपीटीसी, इंदौर, श्री अभिषेक आनंद, सेनानी, प्रथम वाहिनीं, इंदौर एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त एस.जी.एस.आई.टी.एस. कॉलेज के प्रोफेसर, कृषि यांत्रिकीय विभाग के अधिकारी एवं अन्य आमंत्रितगण उपस्थित रहें जिनके साथ विशेष पुलिस महानिदेशक द्वारा ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर एवं पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर में स्थापित संग्रहालय का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री शिव कुमार गुप्ता द्वारा एवं आभार श्री संजय कुमार मोरे उप पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्त किया गया ।