दमोह जिले के थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र में चौरई के पास में दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/05/2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना तेंदूखेड़ा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 64 भरत सिंह एवं पायलेट नीरज कुमार वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकिय अस्पताल तेंदूखेड़ा में भर्ती करवाया गया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।