मुरैना जिले के थाना महुआ क्षेत्र में कसमड़ा गाँव में दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20/05/2026 को दोपहर 02:35 प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना महुआ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 329 देवेंद्र गोहरे एवं पायलेट शशिकांत शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को शासकिय अस्पताल अम्बाह में भर्ती करवाया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।