Published: 20 May 2026, 01:00 PM
✦
मुरैना जिले के थाना जौरा क्षेत्र में चिनौनी करैरा गाँव में एक ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमे 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 19/05/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल जौरा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 पुलिस स्टाफ आरक्षक 931 मुकेश सिंह एवं पायलट धीर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय जौरा पहुँचाया गया।डायल-112 की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला।