सीहोर जिले के थाना रेहटी क्षेत्र में सलकनपुर माता मंदिर के नीचे चल रहे भंडारे में एक 02 वर्षीय बालिका मिली है, जो परिजन से बिछड़ गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/05/2026 को रात्रि 07:23 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रेहटी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 696 प्रशांत चतुर्वेदी एवं पायलेट मुकेश कुमार ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली, जिन्हें सलकनपुर चौकी बुलाया गया।जहाँ बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया गया।