श्योपुर के थाना विजयपुर क्षेत्र में सुनवई तिराहा के पास एक 03 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/05/2026 को दोपहर 02:14 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल विजयपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 165 धरम सिंह राजौरिया एवं पायलेट प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, जो अपने परिजन के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर, बालिका के पिता ढूँढ़ते हुए मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका के पिता आधारकार्ड बनवाने आधार केंद्र पर बैठे थे,बालिका वहाँ से खेलते-खेलते निकल कर रास्ता भटक गयी।