मुरैना जिले के थाना टेंटरा क्षेत्र में गजाधर पुरा के पास मोटर साईकिल से गिर कर एक महिला घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25/05/2026 को सुबह 09:05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल टेंटरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राकेश मीणा एवं पायलेट प्रदीप ने मौके पर पहुँचकर बताया कि यात्रा कर रही महिला की साडी मोटर साईकिल के टायर में फस गई थी, जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को डायल-112 एफआरव्ही वाहन से शासकीय अस्पताल सबलगढ़ में भर्ती कराया। जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।