Published: 25 May 2026, 03:00 PM
✦
भोपाल जिले के थाना ईटखेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अचारपुरा में एक 03 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/05/2026 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के परिजन एक फैक्ट्ररी में मिले। जिन्हें बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।